-बाबा गरीबनाथ दरबार पहुंचे खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार, लिया आशीर्वाद
मुजफ्फरपुर। बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार मंगलवार को मुजफ्फरपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा गरीबनाथ का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और उन्होंने मंत्री का स्वागत किया। पूजा के बाद मंत्री ने कहा कि बाबा गरीबनाथ के दरबार में आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और नई ऊर्जा प्राप्त होती है।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार जनहित और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत है।











