-बांध किनारे झोपड़ी में लगी आग
-सिमरा की घटना
-दो बकड़ियाँ जली
बन्दरा। संवाददाता।
प्रखंड के सिमरा पंचायत के वार्ड संख्या एक में बूढ़ी गंडक तटबंध पर बने झोपड़ी में अग्निकांड की घटना हुई। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका। तब तक अकली देवी एवं शकीला देवी के घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि सालाना बाढ़ के समय में वार्ड संख्या एक के गरीबों ने तटबंध पर झोपड़ी का निर्माण किया था। बाढ़ का पानी चले जाने के बावजूद लोग इस झोपड़ी में ही रह रहे थे। घटना के समय लोग यहां नहीं थे। इस दौरान आग में झुलस कर दो बकरियां जल गयी।ग्रामीणों के मदद से आग बुझाया जा सका।













