Advertisement

बन्दरा में एईएस को लेकर लगाया गया संध्या चौपाल

-बन्दरा में एईएस को लेकर लगाया गया संध्या चौपाल

-सुंदरपुर रतवारा में हुआ आयोजन
-बीडीओ ने ग्रामीण महिलाओं को किया जागरूक

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

एईएस को लेकर प्रखंड के सुंदरपुर रतवारा पंचायत में शनिवार को संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। बन्दरा बीडीओ आमना वसी के द्वारा इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया। एईएस से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एवं इलाज के प्रति सचेत रहने की अपील की गई।

खासकर महिलाओं को अपने बच्चों के प्रति सचेत रहने को कहा गया। चमकी बुखार, मस्तिष्क ज्वर से जुड़े हुए लक्षण दिखते हीं उसे तत्काल ही इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाने को कहा गया। इस दौरान संदर्भित अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।