Advertisement

बन्दरा: मिशन अंत्योदय कार्यक्रम को लेकर हुई ग्रामसभा में 216बिंदुओं पर अनुमोदित प्रस्तावों का एंट्री शुरू

-मिशन अंत्योदय कार्यक्रम को लेकर हुई ग्रामसभा में 216बिंदुओं पर अनुमोदित प्रस्तावों का एंट्री शुरू

बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

मिशन अंत्योदय कार्यक्रम के अंतर्गत किए गए सर्वेक्षण का ग्राम सभा द्वारा अनुमोदन किया गया। इसके लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बिंदुवार कार्य प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 216 बिंदुओं पर प्रश्न पूछे गए तथा प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। उन्होंने बताया कि 30 मार्च तक अनुमोदित प्रस्तावों का एप के माध्यम से ऑनलाइन अपडेटिंग कराया जाना है। जिसके आधार पर गांव एवं पंचायतों का ग्रेडिंग किया जाएगा।

इसके आधार पर सरकार आगामी योजना बनाएगी। जिसे सामयिक रूप से क्रियान्वित कराया जाएगा। प्रखंड के हत्था, मुन्नी-बैंगरी,पटसारा,रतवारा,तेपरी,बन्दरा,मतलुपुर,नूनफारा,रामपुरदयाल, बड़गांव,पीरापुर, सिमरा सहित प्रखंड के सभी पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसके आधार पर ग्राम एवं पंचायत का ग्रेडिंग किया जाना है।