बंदरा।दीपक।
प्रखंड के तेपरी हाईस्कूल में राष्ट्रीय जनता दल परीवार की ओर से राजद के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी की अध्यक्षता मे समाजवादी चिंतक स्व० राम मनोहर लोहिया जी की जयंती मनाई गई । बैठक को सम्बोधित करते हुए राजद के जिला महासचिव सह विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव ने कहा कि डॉ० राम मनोहर लोहिया को समाजवादी आंदोलन का जनक कहा जाता है ।

उनके विचारों को अपनाकर ही हमलोग उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं । इस कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्यरुप से राजद राज्य परीषद के सदस्य चंदेश्वर कुशवाहा, राम लखन कुशवाहा , डॉ० शत्रुधन राय , किसान सेल के अध्यक्ष महेश राय , छात्र नेता बबलू कुमार, लखन ठाकुर, रत्नेश कुशवाहा , शौकत अली मुन्ना, इन्द्रेश यादव , अशोक यादव, राम कुमार राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।













