-जनकपुरधाम में दहेज रहित विवाह का बढ़ रहा है प्रचलन।
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
जनकपुरधाम में विना दहेज की शादी का प्रचलन धीरे धीरे बढ़ रहा है। ऐसी ही विवाह 3दिसंवर को जनकपुरधाम के यात्री निवास में आयोजित की गयी।

जनकपुरधाम के प्रसिद्ध व्यवसायी तथा राम युवा कमिटी के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी के बड़े पुत्र ई.अमन चौधरी की विवाह में मधेश प्रदेश के गवर्नर हरि शंकर मिश्र, नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि, पूर्व मंत्री तथा बिधायक राम सरोज यादव, मधेश प्रदेश के सामाजिक विकास मंत्री वीरेन्द्र सिंह, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह,उप मेयर किशोरी साह , जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ,वरीय उपाध्यक्ष मनीष रमण साह सहित जनकपुरधाम के गणमान्य व्यक्ति इस विवाह में उपस्थित होकर बर बंधू को आशीर्वाद दिए।















