-बंदरा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना एवं उपवास
-पियर चौक पर सड़क निर्माण संघर्ष समिति का प्रदर्शन
बंदरा (मुजफ्फरपुर)। दीपक।
प्रखंड की बहुप्रतीक्षित मांग बड़गांव से शंकरपुर होते हुए पिलखी हरपुर बांध से तेपरी सैदपुर तक सड़क के अविलंब निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग को लेकर सड़क निर्माण संघर्ष समिति, बंदरा द्वारा पियर चौक पर धरना-प्रदर्शन एवं सत्याग्रह उपवास आयोजित किया गया।

समिति के सदस्यों ने अंचलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा, जिसमें सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की गई।
कार्यक्रम में धीरज कुमार, ब्रह्मानंद ठाकुर, सरपंच रामपुर दयाल राज किशोर चौधरी, श्याम किशोर, सुरेंद्र सिंह, चंदेश्वर वर्मा, वीरेंद्र पासवान, कुन्दन कुमार, गौतम कुमार, अभिषेक कुमार, मोहम्मद हाकिम, मुन्ना चौधरी, देवेश कुमार, विकास चौधरी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।












