Advertisement

बंदरा प्रखंड में जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक, बीडीओ ने दिए अहम निर्देश

-बंदरा प्रखंड में जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक, बीडीओ ने दिए अहम निर्देश

मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक। भारत की जनगणना कार्य को लेकर बंदरा प्रखंड सभागार कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आमना वसी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान बीडीओ ने मोबाइल एप के सही उपयोग, फील्ड वर्क की प्रक्रिया तथा डेटा संग्रहण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

बैठक में उपस्थित कर्मियों को घर-घर जाकर सही जानकारी संकलित करने तथा मोबाइल एप के माध्यम से डेटा अपलोड करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई। साथ ही फील्ड में आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर भी चर्चा की गई।