Advertisement

प्रांतीय प्रश्न मंच नियमन समिति कार्यशाला प्रारंभ

-प्रांतीय प्रश्न मंच नियमन समिति कार्यशाला प्रारंभ

भागलपुर से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट।

गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल नरगाकोठी के प्रांगण में भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रांतीय प्रश्न पत्र नियमन समिति कार्यशाला प्रारंभ हुई। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रांतीय कार्यालय प्रमुख रामचंद्र आर्य, भागलपुर विभाग के प्रवासी कार्यकर्ता विनोद कुमार एवं प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। रामचंद्र आर्य ने कहा कि जब कोई कार्य, सृजन या रचना करते हैं तो रचना कितनी भी सुंदर क्यों ना हो जाए अगर उसमें एक भी दोष रह जाता है तो उसकी सारी सुंदरता समाप्त हो जाती है। लोग सुंदरता की चर्चा न कर दोष की चर्चा ज्यादा करते हैं। आपका कार्य त्रुटि रहित रहे यही शुभकामना है।
नीरज कुमार कौशिक ने कहा कि हमें ध्यान रखना है कि भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति में ऐसे भी विद्यालय हैं जिसका शिक्षण स्तर साधारण से थोड़ा ऊपर है और आप प्रांत के चुने हुए शिक्षक हैं। हमारा भाषा सरल होना चाहिए।
अनंत कुमार सिन्हा ने कहा कि दुनिया में सबसे आसान और मुश्किल काम प्रश्न पूछना है। प्रश्न निर्माण में ध्यान देना है कि प्रश्न किससे पूछना है, कितना पूछना है ,और किस स्तर का पूछना है। सबसे पहले अपने स्तर को भैया बहन के स्तर पर ले जाना है तभी कार्यशाला की सार्थकता पूर्ण होगी।


कार्यशाला में अतिथि परिचय का कार्य प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन का कार्य भागलपुर विभाग के प्रवासी कार्यकर्ता विनोद कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यालय सहायक मनोज कुमार, महेश कुमर,अभिजीत आचार्य, शशि भूषण मिश्र, गोपाल प्रसाद सिंह, पवन जी एवं दक्षिण बिहार प्रांत के विभिन्न विद्यालय से आए लगभग 20 प्रतिभागी कार्यशाला में उपस्थित थे।