Advertisement

प्रधानमंत्री के आगमन पर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव

-प्रधानमंत्री के आगमन पर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव

-परीक्षार्थियों को पैदल पहुंचना होगा केंद्र

#भागलपुर_ट्रैफिक_योजना #PMModi #परिवहन_व्यवस्था #BoardExam2024 #BhagalpurNews

भागलपुर | संवाददाता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को भागलपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने ट्रैफिक में बड़े बदलाव किए हैं। ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर वाहनों के ठहराव की व्यवस्था की गई है, जबकि तिलकामांझी से हवाई अड्डा तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

शहर में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं, लेकिन उन्हें अपने परीक्षा केंद्र तक पैदल ही पहुंचना होगा। एंबुलेंस सेवा जारी रहेगी, और 300 ट्रैफिक जवान ट्रैफिक नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पार्किंग व्यवस्था:

नवगछिया से आने वाले वाहनों के लिए: महिला आईटीआई मैदान, चंपारण मीट हाउस, पॉलिटेक्निक, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल।

कहलगांव से आने वाले वाहनों के लिए: इंजीनियरिंग कॉलेज, ट्रिपल आईटी, माउंट असीसी।

शहरवासियों के लिए पार्किंग स्थल: जिला स्कूल, सीएमएस स्कूल, लाजपत पार्क।

मुंगेर और सुल्तानगंज से आने वाले वाहनों के लिए: लोदीपुर टोल प्लाजा, बंशी टिकर, ग्लोकल हॉस्पिटल के पास।

ट्रैफिक डीएसपी ने आश्वासन दिया कि किसी भी परीक्षार्थी को कोई असुविधा नहीं होगी और ट्रैफिक प्लान को सुचारू रूप से लागू करने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।