Advertisement

पूसा में भाकपा-माले का 58वां स्थापना दिवस मनाया गया, पार्टी विस्तार व जनआंदोलन तेज करने का संकल्प

-पूसा में भाकपा-माले का 58वां स्थापना दिवस मनाया गया, पार्टी विस्तार व जनआंदोलन तेज करने का संकल्प

पूसा/समस्तीपुर, 22 अप्रैल 2026:

भाकपा माले का 58वां स्थापना दिवस बुधवार को पूसा प्रखंड के महमदा पंचायत में स्थानीय कमिटी द्वारा समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के झंडोत्तोलन और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक नेताओं के विचारों को याद करते हुए जनसंघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। सभा को संबोधित करते हुए जिला कमिटी सदस्य सह पंचायत प्रभारी रौशन कुमार ने कहा कि एक मजबूत, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के निर्माण के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाना आज की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन विस्तार और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में महंगाई, बेरोजगारी, बुलडोजर कार्रवाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि गांव-गांव में अभियान चलाकर नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।

बैठक में आगामी 16 से 18 मई तक दरभंगा में आयोजित होने वाले पार्टी के बिहार राज्य सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जीबी बैठक, कोष संग्रह और प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा सचिव उषा देवी ने की। मौके पर सोनिया देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, चिंता देवी, दीपक पासवान, रघुनाथ पासवान, अखिलेश पासवान, सोनू पासवान, रवि कुमार, अमन कुमार, मंजू देवी, बनारसी देवी, कंचन देवी, प्रमिला देवी, पूनम देवी, विवेक कुमार, रेणु देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।