चंपारण की खबर::
-पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा ने किया सम्मान समारोह
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर मोतिहारी के कवि एवं साहित्यकारों का नवयुवक पुस्तकालय में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी नारायण दुबे महाविद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित उगाम पांडे महाविद्यालय के प्राचार्य करमात्मा पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को ख्याति प्राप्त संगीतकार संजय उपाध्याय ने संचालित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मधुबाला वर्मा, अभय अनंत, संजय पांडे,अंजनी आशेष, इंतजार उल हक ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि अटल जी कुशल प्रशासक के साथ-साथ श्रेष्ठतम कवि भी थे। आज कवियों का सम्मान कर अटल जी के चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अटल जी ने एक तरफ जहां भारत में अंत्योदय की अनुवाद की तो दूसरी तरफ परमाणु परीक्षण कर भारत को शक्तिशाली बनाया। अटल जी का ही दिन है कि आज प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव में हम पक्की सड़कों को देख रहे हैं। कारगिल युद्ध में उनकी इच्छा शक्ति का ही परिणाम था कि पाकिस्तान द्वारा थोपे गए क्षद्म युद्ध का मुंह तो जवाब दिया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर तहरीम फातिमा, डॉ विनय कुमार सिंह, रफी अहमद आफताब, सत्येंद्र गोविंद, रामकुमार गिरी, आशा सिंह, सीमा शिरोमणि, राजेश अस्थाना,सुधा वर्मा, रामकुमार गिरी सत्येंद्र गोविंदा आलम बेनीपुरी सोमेश्वर प्रसाद अरुण कुमार यादव मधुकर आनंद रफी अहमद आफताब कलीमुल्लाह कलीम रूहूल हक हमदम, आदि कवियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अब्दुल रहमान गणेश सिंह राजा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।












