-पश्चिम बंगाल में भाजपा की सफलता पर जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
मुजफ्फरपुर।पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती और चुनावी सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर स्थानीय स्तर पर जश्न मनाया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि पर उनके सपनों का साकार होना और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के विचारों का साकार रूप लेना देश के लिए गौरव का विषय है। उनके उस कथन—“आज हम पर हंस रहे हैं, कल आने वाला समय हमारा होगा”—को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने इसे वर्तमान परिस्थितियों में सच साबित होता बताया।
केपी पप्पू ने कहा कि जिस बंगाल की धरती पर डॉ. मुखर्जी का जन्म हुआ, वहां भाजपा का परचम लहराना ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बचपन से लगाए गए नारों को आज साकार होते देखना गर्व की बात है।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़ती ताकत से युवाओं और महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा को लेकर नई उम्मीद जगी है। साथ ही उन्होंने इसे तुष्टिकरण की राजनीति पर राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति की जीत बताया। अवैध घुसपैठ, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के स्पष्ट संदेश के रूप में इस जनादेश को देखा जा रहा है।
तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों के चुनाव परिणामों को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने सकारात्मक संकेत बताए और इसे देश में बड़े राजनीतिक बदलाव की शुरुआत करार दिया। चारों ओर जश्न का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर इम्तियाज अहमद, इरशाद अहमद, आरिफ उर्फ मन्नू, फैसल अहमद, इश्तियाक अहमद, जहांगीर भाई, बंटी भाई, गुड्डू नागवंशी, मंटू, प्रेम, विक्की कुमार, आशीष कुमार, रतन चौधरी, अजय रजक, गौरी शंकर जी, राजेश शाह, चुन्नू जायसवाल, जयप्रकाश जी, पिंटू जायसवाल और रितिक कुमार सहित कई लोग उपस्थित होकर जश्न में शामिल हुए।











