Advertisement

नेपाल: हनुमान जयंती पर जनकपुरधाम में निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

-हनुमान जयंती पर जनकपुरधाम में निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

हनुमान जयंती के अवसर पर जनकपुरधाममें भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गयी।जानकी मंदिर से कड़ी सुरक्षा के बीच निकली इस शोभायात्रा में गांव गांव से बड़ी संख्या में लोग गाजे-बाजे के साथ साथ में हनुमान जी की झंडा लेआए थे।दो बजे जानकी मंदिर से हजारों की संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।

जानकी मंदिर से निकला शोभायात्रा नगर परिक्रमा केबाद राम मंदिर के पास संपन्न हुयी। जानकी मंदिर के अगुआई में निकलीं शोभायात्रा में बिश्व हिन्दू परिषद के धनुषा ज़िला अध्यक्ष संतोष साह, नेपाल हिन्दू स्वयंसेवक संघ के जनकपुर इंचार्ज प्रदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में साधु संत तथा आम नागरिक शामिल हुए। हनुमान जयंती के अवसर पर जानकी मंदिर,हनुमंत दरवारी सहित अन्य मठ मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ, सुन्दर काण्ड पाठ के अलावा भंडारा का भी आयोजन किया गया है।