Advertisement

नेपाल : राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जानकी मंदिर में सवा लाख दीप किया जाएगा प्रज्वलित

-राम मंदिर केप्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जानकी मंदिर में सवा लाख दीप किया जाएगा प्रज्वलित

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

अयोध्या में 22जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हैं। ऐसे शुभ अवसर पर जनकपुरधाम में उस तारीख को जनकपुरधाम में सवा लाख दीपोत्सव जानकी मंदिर में प्रज्वलित किए जायेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू हो गयी है। विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह के जानकारी के अनुसार दीपोत्सव से पूर्व सियाराम की झांकी के साथ जानकी मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी,जो नगर परिक्रमा करेगी।स्वास्ति वाचन,सात वेदी में हवन आयोजित की जाएगी।

जानकी मंदिर में ही गंगा आरती आयोजित की जाएगी। अयोध्या के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। जानकी मंदिर के अतिरिक्त जनकपुरधामवासी अपने अपने घर,द्वार पर रंगोली बनाकर दीपोत्सव मनायेंगे। इसके लिए सभी नगरवासी भी तैयारी में जुट गए हैं। जनकपुरधाम के अधिकांशतः मठ मंदिर में अष्ठयाम तथा भंडारा आयोजित किए जायेंगे। जगत जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे।