Advertisement

नेपाल: जनकपुरधाम के जानकी मंदिर में 21जोड़ी शादी संपन्न

-जानकी मंदिर में 21जोड़ी शादी संपन्न।

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद नेपाल जिला धनुषा द्वारा 21जोड़ी विवाह संपन्न हुयी। विवाह से पूर्व सभी 21जोड़ी को गाजे-बाजे के साथ रथ पर बैठा कर नगर परिक्रमा कराया गया। कन्या दान में 51हजार के कपड़ा, बर्तन, मंगलसूत्र,पलंग आदि उपहार स्वरूप दिए गये। साईट नेपाल के अध्यक्ष अमित शाह सहित 21जोड़ी को कन्या दान किए।

विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह के नेतृत्व में संपन्न इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद जूली महतो, जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत रोशन दास बैष्णव,नेपाली कांग्रेस के नेता मनोज कुमार चौधरी, मनोहर साह , प्रभु दयाल जालान आदि मौजूद थे।विना दहेज तथा जातिबंधन से मुक्त इस विवाह को देखने के लिए बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।