Advertisement

नल जल योजना को लेकर बन्दरा प्रखंड में समीक्षा बैठक

-नल जल योजना को लेकर बन्दरा प्रखंड में समीक्षा बैठक

-अनावश्यक बाधा पर एफआईआर की चेतावनी
-बीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक

बन्दरा।दीपक।

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में नल जल योजना को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वार्ड सदस्य, अनुरक्षक, पंचायत सचिव एवं मुखिया शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता बन्दरा की बीडीओ आमना वसी ने की।

बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों और मुखिओं को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर सभी अनुरक्षकों को भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नल जल योजना बाधित नहीं होनी चाहिए, ताकि आम जनता को पानी की समस्या से न जूझना पड़े।

बीडीओ आमना वसी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से नल जल सेवा को बाधित करता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

#नलजलसमस्या #बन्दरा #प्रखण्डबैठक #जनकल्याण #पेयजलअधिकार