Advertisement

जनगणना मामले की सुनवाई को लेकर प्रखण्ड में लगेंगे कैम्प,पर्यवेक्षकों को उपस्थिति के निर्देश

-जनगणना मामले की सुनवाई को लेकर प्रखण्ड में लगेंगे कैम्प,पर्यवेक्षकों को उपस्थिति के निर्देश

बन्दरा। दीपक।

प्रखंड मुख्यालय में 2 एवं 3 सितंबर को जाति आधारित जनगणना कार्य को लेकर बीआरसी भवन में कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न मामलों की सुनवाई की जाएगी। कैम्प को लेकर जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है। बन्दरा बीडीओ आमना वशी ने बताया कि कैंप में उपस्थिति को लेकर सभी पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है। वहीं इससे पूर्व एप इंस्टॉल करके लॉगिन कर लेने को भी कहा गया है, ताकि कैम्प में कार्यों के निष्पादन में कोई बाधा नहीं आ पाए।वहीं मास्टर ट्रेनरों को भी इस दौरान सक्रिय रहने और समस्याओं के समाधान कराने को लेकर निर्देश दिए गए हैं।