Advertisement

जगतगुरु राम भद्राचार्यजी का होगा जनकपुरधाम आगमन

-जगत गुरु राम भद्राचार्यजी के जनकपुरधाम आगमन शुक्रवार को, स्वागत की तैयारी शुरू

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

शुक्रवार को चित्रकूट तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज शुक्रवार को जनकपुरधाम पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को मां जानकी बस व्यवसायी यातायात प्रा.लि.द्वारा निर्मित बस स्टैंड में महावीर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे।वे संक्षिप्त प्रवचन भी देंगे।

उपरोक्त बातें मां जानकी बस व्यवसायी संघ के अध्यक्ष तथा महावीर मंदिर के संयोजक मनोज कुमार चौधरी ने दीं हैं। शुक्रवार को आठ बजे सैकड़ों चारपहिया,बाइक से भिट्ठा मोड़ से स्वागत कर के जनकपुरधाम लाया जायेगा। विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा, नेपाल हिन्दू स्वयंसेवक, नेपाल हिन्दू सेना, बस व्यवसायी संघ के पदाधिकारी के साथ आम जनकपुरधाम भिट्ठा मोड़ जायेंगे।उनको आगमन को लेकर जनकपुरवासी वेहद उत्साहित हैं।