Advertisement

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कांटी थानाध्यक्ष ने विद्यालय में किया जागरूक

-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कांटी थानाध्यक्ष ने विद्यालय में किया जागरूक

कांटी क्षेत्र के बीरपुर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कांटी थाना अध्यक्ष रविकांत पाठक ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया बिहार सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देश के तहत आयोजित इस पहल में थानाध्यक्ष ने छात्राओं से उनकी समस्याओं और सुरक्षा से जुड़ी परेशानियों के बारे में जानकारी ली इस दौरान विद्यालय आने-जाने के दौरान सड़क पर असामाजिक तत्वों या मनचले युवकों द्वारा किसी तरह की परेशानी उत्पन्न किए जाने की जानकारी भी छात्राओं से ली गई। छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।


थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील की कि विद्यालय आने या घर लौटने के दौरान यदि किसी तरह की छेड़खानी, परेशान करने या असामाजिक गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल कांटी थाना के निर्धारित नंबर पर सूचना दें। पुलिस द्वारा सूचना पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी पुलिस की इस पहल का उद्देश्य विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उन्हें किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के प्रति जागरूक करना है।