-घोसरामा में धूमधाम से सम्पन्न हुआ दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव
-डांडिया और मटकी फोड़ प्रतियोगिता रहा मुख्य आकर्षण, मटकी फूटते ही गूंजे जयकारे
मुजफ्फरपुर/बंदरा(दीपक तिवारी)। प्रखंड के मतलूपुर पंचायत अंतर्गत घोसरामा वार्ड संख्या सात स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में युवा कमिटी के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव शनिवार की देर शाम भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन डांडिया एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में घोसरामा सोमा टोला, बैंगरा सहित स्थानीय गोविंदाओं की टोलियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कई प्रयासों के बाद स्थानीय गोविंदाओं की टोली ने मटकी फोड़ने में सफलता हासिल की। मटकी फूटते ही परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने जोरदार जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आयोजन को देखने के लिए शाम से ही प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं श्रद्धालु ब्रह्मस्थान परिसर में जुटने लगे। डांडिया कार्यक्रम में लड़कियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेता टीम को आयोजक मंडल की ओर से अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
महोत्सव को सफल बनाने में चंदन चौधरी, अमरजीत पासवान, दिलीप चौधरी, विक्की चौधरी, विशाल, संजीत, मनीष, रंजीत, गोलू सहित अन्य युवाओं ने अहम भूमिका निभाई। मौके पर मतलूपुर पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार ठाकुर, मुखिया पुत्र रंजीत पंडित, राजीव ठाकुर, चंदन ठाकुर, राजन कुमार, राजन चौधरी, अशोक चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।












