-गुरु पूर्णिमा जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया।
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
जनकपुरधाम में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को सुबह से ही लोग पवित्र गंगा सागर सरोवर में स्नान कर जानकी मंदिर में पूजा अर्चना किए। जानकी मंदिर,राम मंदिर, अग्नि कुण्ड स्थित सुन्दर सदन, झूलन कुंज, रत्न सागर, विहार कुंड,अधीर अनाथ वाले आश्रम, गायत्री कुंज, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी, सतपाल महाराज जी के आश्रम, शिव चर्चा,निरंकारी मिशन, ठाकुर अनुकूल चंद्र,कृपालु जी महाराज आदि के शिष्यों ने अपने अपने गुरु की पूजा तथा भजन कीर्तन किए।इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन किया गया था।















