-गायघाट विधायक 5 दिनों के बाद पहुंची पीड़ित परिवार के घर, शिवदाहां बरैल से बच्चे की रहस्यमयी गुमशुदगी
दीपक कुमार। गायघाट
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहां बरैल गांव से एक पांच वर्षीय बालक 5 दिन बाद भी लापता है। पांच दिन बाद शनिवार को गायघाट विधायक कोमल सिंह पहुंची।पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

बता दे कि पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने बुधवार को करीब पांच घंटे तक गांव व आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया। शुक्रवार को केस के दरोगा मोर्गन ने शिवदहा में भी जाकर कई दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को लगभग घंटों तक खंगाला लेकिन कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा। थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ख़ुद इस मामले में लगातार हर जगह छानबीन कर रहे हैं।












