-गायघाट के पूर्व विधायक ने गुमशुदा हुए बालक के स्वजनों से किया मुलाकात
-प्रशासन से मदद की अपील, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहा बरैल, वार्ड संख्या–10 निवासी मो. जुबेर आलम के 5 वर्ष 2 माह के पुत्र मो. अयान के पिछले चार दिनों से अपहृत/गुमशुदा होने की अत्यंत दुःखद घटना सामने आई है। इस संबंध में बेनीबाद थाना में कांड संख्या 14/2026 दर्ज है।
गुरुवार को गायघाट राजद के पूर्व विधायक निरंजन राय ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी से बात कर उनसे त्वरित कार्रवाई कर मासूम बच्चे की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी की मांग किए।

साथ में राजद प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ, जिला राजद प्रवक्ता अरविन्द राय , जिला उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) जियाउल हसन उर्फ़ चाँद , पंचायत समिति सदस्य विजय राय , वरिष्ठ नेता वीरेंदर राय जी, स्थानीय पंचायत अध्यक्ष शुशील शाह, कवेटसा पंचायत अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राय , पंचायती राज प्रधान महासचिव धर्मेंद्र यादव , युवा नेता संतोष यादव, नीतीश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।











