-खुदीराम बोस पार्क में CRPF जवानों ने किया शानदार बैंड प्रदर्शन, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल
मुजफ्फरपुर । खुदीराम बोस पार्क में CRPF के वीर जवानों द्वारा शानदार बैंड प्रदर्शन किया गया। देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना से भर दिया। बैंड की प्रस्तुति देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर CRPF के कमांडेंट को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए समर्पित वीर जवानों के साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

इसी क्रम में 14 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे लंगट सिंह महाविद्यालय में CRPF के वीर जवानों द्वारा बैंड प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। नगरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर जवानों का उत्साह बढ़ाने की अपील की गई है।
आयोजकों ने शहरवासियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर तालियों और उत्साह के माध्यम से देश की सुरक्षा में समर्पित वीर जवानों का मनोबल बढ़ाएं।
कार्यक्रम का उद्देश्य वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।












