-किसी बच्चे के भविष्य के सामने दीवार नहीं बन पाएगा जन्मजात हृदय रोग, रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी कराएगी इलाज: रो बिन्दु सिंह
– हृदय रोग से पीड़ित 2 बच्चे पश्चिम बंगाल हुए रवाना
– हावड़ा स्थित हॉस्पीटल में होगा बच्चों का ऑपरेशन
– रोटरी की सेवाएं लोगों को कर रही प्रेरित: रो बिंदु सिंह
मोतिहारी। रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी ने रोटरी सत्र 2026-2027 लिए एक विशेष अभियान की घोषणा की। क्लब जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चांे का नि:शुल्क ऑपरेशन कराएगा। अभी 2 (दो) बच्चो को परिजनों के साथ पश्चिम बंगाल रवाना हो गए। जहां नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल, हावड़ा में उनका ऑपरेशन होगा। ज्ञानबाबू चौक स्थित अम्बिका डेंटल हॉस्पिटल में रोटरी क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व जिलापाल रो बिंदु सिंह जी ने कहा कि रोटरी क्लब की सेवाएं लोगों को प्रेरित करती रहती है। जन्मजात हृदय रोग का उपचार महंगा व काफी जटिल है, लेकिन रोटरी क्लब पूरी प्रक्रिया का आर्थिक बोझ स्वयं उठाती रहती है । इस पहल के माध्यम से क्लब ने यह संदेश भी दिया है कि कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी से उपचार से वंचित न रहें। हर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान हो। रो डॉ अमित (को-चेयरमैन गिफ्ट ऑफ़ लाइफ) ने कहा कि जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित चयनित 2 बच्चों का ऑपरेशन रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी व नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल, हावड़ा के सहयोग से नि:शुल्क होगा। पीड़ित बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी गए हैं। उनके रहने व भोजन की व्यवस्था भी रोटरी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. विवेक गौरव, रो बिभूति नारायण सिंह, रो कृष्णा राजगढ़िया, रो धर्मेंद्र सिंह, रो महेश प्रसाद सिन्हा, रो संजय जायसवाल, रो उज्ज्वल जायसवाल, रो अभिमन्यु कुमार सहित रोटेरियंस उपस्थित थेl

प्रत्येक मरीज पर 4-5 लाख रुपए आता है खर्च:
रोटरी क्लब के सचिव रो राहुल अग्रवाल ने कहा कि जन्मजात हृदय रोग का इलाज का खर्च प्रत्येक मरीज पर 4 से 5 लाख रुपए आता है। उन्होंने अपील की है कि जिले के किसी बच्चे को दिल की बीमारी है, तो उनके अभिभावक रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी से संपर्क कर सकते हैं। संस्था की कोशिश है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को भी इलाज की सुविधा सर्वोच्च स्तरीय मिले। अब जन्मजात हृदय रोग किसी बच्चे के भविष्य के सामने दीवार नहीं बन पाएगा। जीवन की रक्षा का हमारा अभियान निरंतर चलता रहेगा।
इसकी जानकारी सचिव रो राहुल अग्रवाल ने दी l












