Advertisement

कांटी के मुख्य बाजारों में बेलगाम बड़े वाहनों का परिचालन

-कांटी के मुख्य बाजारों में बेलगाम बड़े वाहनों का परिचालन

-छठ व्रतियों को खरीदारी में हो रही परेशानी
नया चौक
-पुराना चौक और हॉस्पिटल रोड पर जाम व दुर्घटना का खतरा
-भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस पहल नहीं

मुजफ्फरपुर। कांटी नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजारों में बड़े वाहनों के तेज रफ्तार से परिचालन के कारण छठ महापर्व की खरीदारी करने पहुंच रहे व्रतियों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांटी नया चौक, कांटी पुराना चौक और हॉस्पिटल रोड जैसे व्यस्त बाजारों में बड़े वाहनों की आवाजाही से राहगीरों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।
छठ महापर्व को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। व्रती और उनके परिजन पूजा सामग्री, फल, सूप, दउरा और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। ऐसे में संकरी और व्यस्त सड़कों पर तेज गति से बड़े वाहनों के गुजरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सड़क पार करने तथा सुरक्षित आवागमन में दिक्कत हो रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजारों में बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था सुचारु करने की मांग के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई विशेष पहल नहीं की गई है। इससे बाजार आने-जाने वाले लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं यातायात पुलिस से छठ महापर्व को देखते हुए कांटी के प्रमुख बाजारों में बड़े वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने, वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस बल की तैनाती करने की मांग की है, ताकि छठ व्रतियों और आम लोगों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन मिल सके।