-कल सुबह एक घंटे बिजली रहेगी बाधित — मेंटेनेंस कार्य को लेकर एमआईटी क्षेत्र के कई इलाके प्रभावित
मुजफ्फरपुर।दीपक।
विद्युत आपूर्ति प्रशाखा एमआईटी के अंतर्गत कल 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि यह बाधा मेंटेनेंस कार्य के कारण की जा रही है।
इस दौरान 11 केवी बस स्टैंड, 11 केवी दामोदरपुर, 11 केवी ब्रह्मपुर, 11 केवी एमआईटी और 11 केवी बैरिया फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख इलाकों में —
अयाची ग्राम, कोलुहा, जगदम्बा नगर, आदर्श ग्राम, मिठन सराय रोड, चक मुरमुर राहुल, नगर लक्ष्मी नगर, संजय सिनेमा रोड, ब्रिज बिहारी गली, सोडा गोदाम चौक, मेहदी हसन चौक, लक्ष्मी चौक, दाउदपुर कोठी, पुलिस लाइन रोड आदि क्षेत्र शामिल हैं।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और आग्रह किया है कि इस अवधि में आवश्यक कार्य पहले से पूरा कर लें। मेंटेनेंस के बाद आपूर्ति को शीघ्र बहाल कर दिया जाएगा।
#मुजफ्फरपुर_समाचार #बिजली_कटौती #MIT_फीडर #विद्युत_विभाग #मेंटेनेंस_कार्य #मुजफ्फरपुर_बिजली #पावर_सप्लाई












