Advertisement

कटरा में पहली बार बजरंग दल ने कराया मटकी फोड़ कार्यक्रम, युवाओं में दिखा उत्साह

-कटरा में पहली बार बजरंग दल ने कराया मटकी फोड़ कार्यक्रम, युवाओं में दिखा उत्साह

मुजफ्फरपुर/कटरा(दीपक)। प्रखंड क्षेत्र के गोसाई भूमि टोला (धनौर) स्थित राम जानकी मठ परिसर में पहली बार विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की ओर से मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल मुजफ्फरपुर जिला सह मंत्री गोपाल ठाकुर ने किया।

जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवयुवक बजरंगी शामिल हुए। युवाओं ने उत्साह और उमंग के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी रही।