Advertisement

एईएस-जेई को लेकर प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, बच्चों की लाइन लिस्ट तैयार करने के निर्देश

–एईएस-जेई को लेकर प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, बच्चों की लाइन लिस्ट तैयार करने के निर्देश

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक:
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को एईएस और जेई की रोकथाम को लेकर प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वसी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभागीय निर्देशों के आलोक में एईएस-जेई से बचाव एवं नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित विभागों को जागरूकता अभियान तेज करने, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने तथा पंचायतवार वाहनों की टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


बैठक में 15 वर्ष तक के बच्चों की पंचायतवार लाइन लिस्ट तैयार करने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर विभागीय निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद सहित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एईएस-जेई से बचाव के लिए समन्वित प्रयासों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।