-22 को अयोध्या में रामलला के विराजने के साथ बरियारपुर-मोहनपुर में शुरू कराई जाएगी श्रीराम के बालरूपों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
-मंदिर का कराया जा रहा जीर्णोद्धार एवं रंग-रोगन
-होगा विशेष आयोजन
-घर बंटवाई जा रही अक्षत एवं निमंत्रण पत्र
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
अयोध्या में श्री रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर प्रखंड के शिव शक्ति धाम बरियारपुर-मोहनपुर में भी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं रंग रोगन कार्य शुरू कराए गए हैं। मंदिर परिषर की साफ सफाई कराई जा रही है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बरियारपुर में भी श्रीराम मय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन की रणनीति बनाई गई है। धर्मादा कमेटी के अध्यक्ष विमल सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को क्षेत्र के हर गांव, हर टोल से लोग हाथ में झंडा लेकर श्री राम के जय घोष के साथ मंदिर स्थल पर पहुंचेंगे। जिस समय अयोध्या में श्री राम लला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन की शुरुआत होगी।उसी समय यहां श्री राम के बाल रूप पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ हीं रंग रोगन कराए गए हैं।जो 21 जनवरी तक पूर्ण करा लिए जाएंगे। माता मंदिर भी हाल ही में नए तरीकों से जिर्णोधारित कराई गई थी।उन्होंने बताया कि श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बरियारपुर में स्थित ऐतिहासिक नाथ बाबा मंदिर, शिव शक्ति धाम एवं हनुमान मंदिर में अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर में ग्रेनाइट टाइल्स लगाए गए हैं। नए कलेवर में रंगरोगन कराया गया है।परिसर की साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अयोध्या से लाया गया अक्षत कलश पार्वती माता मंदिर में तीन दिनों तक रखा गया था। इसके बाद प्रखंड के बन्दरा, बड़गांव एवं नूनफ़ारा पंचायत क्षेत्र में भेजा गया। उन्होंने बताया कि अक्षत कलश एवं निमंत्रण पत्र का वितरण अंतिम चरण में है। लोगों में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है और स्थानीय मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भी जबरदस्त उत्साह के साथ हीं अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। धर्मदा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह ऐतिहासिक मंदिर है और क्षेत्र के लोगों में इस मंदिर स्थल का काफी ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व है।यह दीपोत्सव की भी तैयारी है। 22 को मंदिर को खासतौर पर विशेष बल्बों से सजाया जाएगा।














