Advertisement

अध्यात्म: अगर सुबह-सुबह आपके साथ होती हैं ये चीजें, तो बदलने वाला है आपका भाग्य

-अगर सुबह-सुबह आपके साथ होती हैं ये चीजें, तो बदलने वाला है आपका भाग्य

नई दिल्ली। सम्वाददाता।

ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कई चीजों का वर्णन है जिनके होने पर व्यक्ति को कई प्रकार के संकेत मिलते हैं। कुछ संकेत शुभ होते हैं तो वहीं कुछ संकेत अशुभ भी हो सकते हैं। सुबह का समय बहुत ही जरूरी माना जाता है क्योंकि नए दिन की शुरुआत सुबह के साथ ही होती है। ऐसे में सुबह यदि व्यक्ति को कुछ शुभ संकेत दिख जाए तो उसका दिन अच्छा जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सुबह उठते ही शंख की आवाज सुनाई दे तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि धन की देवी मां लक्ष्मी का आपके घर आगमन होगा। वहीं, अगर आपको सुबह उठते ही चिड़ियों की चहचहाहट सुनने को मिल जाए तो, जान लें कि आपका दिन अच्छा बीतने वाला है।
यदि आप किसी को सुबह-सुबह घर से निकलते हुए झाड़ू लगाते हुए देखते हैं तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है। यदि आपको कई बार ये संकेत दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में चल रही आर्थिक तंगी जल्द ही दूर होने वाली है। वहीं, अगर कोई सुहागिन महिला श्रृंगार किए हुए पूजा करती हुई या पूजा थाल लिए नजर आए तो यह शुभ माना जाता है। आपको कोई बड़ा काम मिलने वाला है।

जब सुबह के सपने में दिखें ये चीजें:

वास्तु शास्त्र में सुबह-सुबह कुछ चीजों को सपने में देखना भी बहुत ही शुभ माना गया है। अगर आपको सपने में झाड़ू, उल्लू, सुराही, हाथी, नेवला, छिपकली, या फिर सांप दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है।

जब आपको सुबह के समय घर में एक साथ 3 छिपकलियां दिख जाए तो वास्तु के अनुसार यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है। सुबह के समय गाय का दिखना भी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको धन लाभ मिलने वाला है।