-अध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर हुआ श्रद्धांजलि एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
-छात्रों ने प्रस्तुत किए प्रेरणादायक विचार, विजेताओं को किया गया सम्मानित
#रामकृष्ण_परमहंस #अध्यात्मिक_गुरु #भाषण_प्रतियोगिता #समस्तीपुर #चेतना_सत्र
समस्तीपुर (पूसा)। जिले के रा. उ. म. विद्यालय कन्या, विष्णुपुर बथुआ, पूसा में मंगलवार को चेतना सत्र के दौरान अध्यात्मिक गुरु एवं महान विचारक रामकृष्ण परमहंस की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिन्देश्वर साह ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विद्यालय के शिक्षकों साधना कुमारी, चंद्रशेखर कुमार, प्रिया भारती, सपना, आरती, कुमारी कंचन, अब्दुल कादिर, दीपक कुमार, अर्चना भारती, विजेंद्र कुमार झा सहित अन्य ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने रामकृष्ण परमहंस के आदर्शों एवं शिक्षाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले नंदनी, किशन, मनिका, रवि और सरस्वती को विद्यालय परिवार द्वारा प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में आध्यात्मिकता, नैतिकता और महान व्यक्तित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।











