Advertisement

स्व. तारा देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, समाजसेवा के योगदान को किया गया याद

-स्व. तारा देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, समाजसेवा के योगदान को किया गया याद

मुजफ्फरपुर।
नवयुवक समिति ट्रस्ट के शहीद भगवान लाल स्मारक पुस्तकालय भवन में महान समाजसेविका, अनेक संस्थाओं की मार्गदर्शक एवं नागरिक मोर्चा की पूर्व मुख्य संरक्षक स्वर्गीय तारा देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वर्ष 2013 में 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था।
स्व. तारा देवी आजीवन गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की सेवा में तन-मन-धन से समर्पित रहीं। पूजा-पाठ और सत्संग में उनकी गहरी आस्था थी। रामदयालु नगर के मायी स्थान पर आयोजित साप्ताहिक सत्संग एवं पूजा कार्यक्रमों में उनका विशेष सहयोग रहता था। सभी समाज एवं संप्रदाय के लोगों से उनके मधुर संबंध थे। सादा जीवन और उच्च विचार उनके जीवन का मूल मंत्र रहा।


उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लेते हुए नागरिक मोर्चा के संस्थापक महासचिव एवं उनके पुत्र मोहन प्रसाद सिंहा लगातार सामाजिक सेवा में सक्रिय हैं।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता नवयुवक समिति ट्रस्ट एवं मुक्तिधाम के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने की। सभा को रणवीर अभिमन्यु, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. जगदीश शर्मा, डॉ. हरिकिशोर सिंह, के.पी. वर्मा संत, सोहन कुमार, महेंद्र श्रीवास्तव, परमेश्वरी देवी, आशा सिंहा, सत्येंद्र कुमार सत्येन, अजय कुमार, राणा देवीदयाल, गौरीशंकर राय, सच्चिदानंद तिवारी सहित अनेक लोगों ने संबोधित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अंत में मोहन प्रसाद सिंहा ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

#श्रद्धांजलि_सभा #तारा_देवी #समाजसेवा #नागरिक_मोर्चा #मुजफ्फरपुर #पुण्यतिथि