Advertisement

स्पॉट:आधार पंजीकरण केंद्र पर बिचौलिए की मनमानी!

*बिचौलिए के माध्यम से देनी पड़ती है मोटी रकम
*संचालक की मनमानी के खिलाफ आम जनों में आक्रोश

संवाददाता। सन्हौली।


सन्हौला प्रखंड अंतर्गत निकट संचालित आधार पंजीकरण केंद्र में संचालक की मनमानी बढ़ती जा रही है।आधार पंजीकरण केंद्र में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं ने बताया कि वे लोग देर रात से ही लाइन में लगी है,

परंतु बिचौलियों द्वारा मोटी रकम लेकर अन्य लोगों का काम किया जा रहा है।इस एवज में बिचौलिए मनमानी तरीके से 400- 500 रुपए लेते हैं , जिसके विरोध में आधार सेंटर पर लोगों ने जमकर बवाल काटा एवं संचालक की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की ।विदित हो कि पूर्व में भी आधार सेंटर की शिकायत की गई थी ,

परंतु अभी तक किसी भी अधिकारियों द्वारा इस संदर्भ में संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।इस संदर्भ में बातचीत के दौरान अंचलाधिकारी सन्हौला ने कहा कि पूर्व में संचालक को समझा दिया गया है, अगर गलत तरीके से मोटी रकम की वसूली की जाती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।