-जनकपुरधाम में ख़ूब रहा सप्ताह व्यापी महोत्सव का धूम
जनकपुरधाम।दीपक कुमार तिवारी/ मिश्रीलाल मधुकर।
पड़ोसी देश नेपाल के जनकपुरधाम में विवाह पंचमी के मौके पर सप्ताह व्यापी महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया।आपको बता दें कि जनकपुरधाम प्राचीन मिथिला की राजधानी हैं। मिथिला में विवाह से पूर्व कन्या हो या वर उसे मटकोर की रस्म अदा की जाती है। सप्ताह दिन तक चले धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान यहां कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जनकपुरधाम के पवित्र सरोवर में सीता जी का मटकोर हुआ। महिलाएं इस अवसर पर पर मंगल गीत गायी। चारो उत्साह का बातावरण था। महिलाएं खुशी में नाच रही थी। मटकोर में स्थानीय सांसद जूली महतो, बिधायक रामाशीष यादब, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, जनकपुर क्षेत्र वृहत्तर विकास परिषद के अध्यक्ष शीतल साह सहित नेपाल के आला अधिकारी मौजूद थे।

मौके पर यूपी के अयोध्या से आये साधु-संत भी शामिल थे। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव जनक की भूमिका में थे। राम सीता का स्वयंवर रंग भूमि मैदान में आयोजित हुआ तथा विवाह के सभी प्रसंग बिहार के मिथिला की परंपरा से जानकी मंदिर में आयोजित किया गया।

इस दौरान नेपाल के अलावे पड़ोसी देश भारत के बिहार राज्य के पड़ोसी जिलों मुजफ्फरपुर, मधुबनी,दरभंगा,सीतामढ़ी आदि क्षेत्रों से भी भारी संख्या श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची थी। मंदिर एवं आसपास के इलाकों में सप्ताह दिनों तक जबरस्त भीड़ जुटी रही। माहौल पूर्णतः धार्मिक एवं पारंपरिक बना रहा। शौहार्दपूर्ण माहौल में भारत-नेपाल के लोग आपस में मिल-बैठकर विविध कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे।














