-स्टार ऑफ़ स्पोर्ट्स ने ग्रीन फील्ड एकेडमी अरेराज को 161 रन से हराया
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में स्टार ऑफ़ स्पोर्ट्स और ग्रीन फील्ड एकेडमी अरेराज के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार ऑफ़ स्पोर्ट्स के प्रिंस 67 अबरार के 66 और अक्षय के 45 रन के बदौलत 269 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अरेराज के तरफ़ से अभय ने 2 इरफ़ान ने दो विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी अरेराज की टीम 108 बनाकर ऑल आउट हो गई स्टार ऑफ़ स्पोर्ट्स के प्रिंस सिंह ने 3 विकेट और शाहिल ने 3 विकेट लिए। स्टार ऑफ़ स्पोर्ट्स ने 161 रन से मैच जीत लिया।मैन आफ़ द मैच बरिए खिलाड़ी धरणीधर सिंह ने प्रिंस सिंह को दिया अंपायर की भूमिका में कुमार राज और तैयब हुसैन थे।मैन ऑफ़ द मैच के प्रायोजक एम एस स्पोर्ट्स अरेराज,और क्लासिक स्पोर्ट्स मोतिहारी थे।इसकी जानकारी मधुरेंद्र सिंह जिला लीग प्रभारी ने मीडिया को दी। मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल, बसंत कुमार, अमित कुमार सेन, विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव, रवि कुमार चुटुन, अय्याज अहमद ,रवि राज ,
संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,फ़ैसल गनी आदि उपस्थित थे।











