-सीतामढ़ी में रिश्वत लेते मुखिया गिरफ्तार, निगरानी टीम ने 16 हजार रुपये के साथ दबोचा
सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने एक मुखिया को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मुखिया 16 हजार रुपये की घूस ले रहे थे।
जानकारी के अनुसार निगरानी विभाग को मुखिया द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और कोर्ट परिसर के बाहर मुखिया को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी मुखिया को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल है।
निगरानी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।











