Advertisement

सिमरी पुलिस का शानदार कारनामा, महज 30 मिनट में गुमशुदा बच्चे को खोज परिजनों को सौंपा

-सिमरी पुलिस का शानदार कारनामा, महज 30 मिनट में गुमशुदा बच्चे को खोज परिजनों को सौंपा

दीपक कुमार/ सिंहवाड़ा

दरभंगा। सिमरी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक गुमशुदा बच्चे को महज 30 मिनट के भीतर खोज निकाला और सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बेहतर पुलिसिंग की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बरामद बच्चे की पहचान रोहन कुमार, पिता पंकज ठाकुर, निवासी अथरी, थाना रुन्नीसैदपुर, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है। बच्चे के गुम होने की सूचना मिलने के बाद सिमरी थाना पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज आधे घंटे में बच्चे का पता लगा लिया।


इसके बाद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया। बच्चे के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस की इस तत्परता से एक बार फिर साबित हुआ कि समय पर कार्रवाई और सक्रियता से गुमशुदगी के मामलों में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।
सिमरी थाना पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।