Advertisement

सदन में जदयू के पक्ष में बैठे निर्दलीय एमएलसी,राजद नेता के हैं रिश्तेदार

-सदन में जदयू के पक्ष में बैठे निर्दलीय एमएलसी,राजद नेता के हैं रिश्तेदार

ब्यूरो।पटना।

बिहार विधान परिषद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन एक निर्दलीय एमएलसी जदयू के पक्ष में सदन में आ कर बैठे और हर मुद्दे पर सरकार का समर्थन भी किया। उन्होंने सदन की कार्रवाही शुरू होने से पूर्व सभापति को लिखित आवेदन दे कर जदयू के पक्ष में बैठने की अनुमति मांगी थी जिसे सभापति ने स्वीकार कर लिया और फिर कार्रवाही के दौरान वे जदयू के पक्ष में बैठे। एमएलसी राजद के नेता राजबल्लभ यादव के भतीजे अशोक कुमार हैं जो नवादा से एमएलसी हैं।


कहा जा रहा है कि वे राजद से टिकट नहीं मिलने की वजह से नाराज हैं और यही वजह है कि वे जदयू के पक्ष में आ गए। उन्होंने स्थानीय निकाय प्रतिनिधि के चुनाव में राजद से टिकट की मांग की थी लेकिन राजद ने उनकी मांग को अस्वीकार करते हुए श्रवण कुशवाहा को टिकट दे दिया। टिकट नहीं मिलने से नाराज अशोक कुमार ने निर्दलीय ही चुनाव लड़े और जीत हासिल की। इसके बाद अब वे शीतकालीन सत्र में जदयू के खेमे में जा कर बैठे और सरकार के पक्ष में अपना समर्थन भी दिया।