-सघन दस्त नियंत्रण पखवारा को लेकर घर-घर ओआरएस बांटने एवं स्वजनों को सतर्क करने का टास्क
बन्दरा। दीपक ।
प्रखंड के सीएचसी बन्दरा से सघन दस्त नियंत्रण पखवारा के अंतर्गत घर-घर नियंत्रण के कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई है। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ नौशाद अहमद ने बताया कि
आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

दस्त पीड़ित बच्चों की पहचान कर 14 दिनों के लिए जिंक टेबलेट दिया जा रहा है। 2 माह से 6 महीने के बच्चे को आधी गोली देना है,बची आधी गोली को फेंक देना है। वहीं 6 महीने से 5 साल के पीड़ित बच्चे को एक गोली देना है। वहीं ओआरएस का घोल लगातार देना है। गम्भीर या अनियंत्रित स्थिति में उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी जा रही है। छोटे बच्चों को पिलाने के लिए घर-घर ओआरएस के घोल बांटे जा रहे हैं।














