Advertisement

संत रविदास का जीवन आदर्श एवं अनुकरणीय

-संत रविदास का जीवन आदर्श एवं अनुकरणीय

भागलपुर।गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, सैनिक स्कूल भागलपुर में भारत के महान संत रविदास की जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, जयंती प्रमुख संजीव कुमार मिश्रा, चंदन पांडे एवं महेश कुमर ने संयुक्त रूप से संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन के क्रम में प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि सामाजिक समरसता का भाव समाज में विकसित कर जात-पात से परे एक सभ्य समाज की कल्पना करने वाले संत रविदास का जीवन आदर्श एवं अनुकरणीय है।

जयंती प्रमुख संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि संत रविदास का संदेश आज के दौर में सामाजिक सौहार्द को विकसित करने के लिए आवश्यक है। अतः छात्रों को इनके जीवन चरित्र के संबंध में जानना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त अन्य छात्रों के द्वारा भी उनके जीवन आदर्श को प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर रामानुजन जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी,मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा, शांतनु आनंद आदि उपस्थित थे।