-वैशाली में कपड़े की दुकान में आग,लाखों की संपत्ति खाक
-दुकानदार की पत्नी झुलसी
वैशाली: गोरौल थाना क्षेत्र के पिरोई दुर्गास्थान के पास शुक्रवार देर रात एक बड़े कपड़े के प्रतिष्ठान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के दौरान दुकानदार मुकेश राय अपने ऊपर के आवास में थे। आग की लपटें बढ़ने पर उनकी पत्नी संगीता देवी ने बचने का प्रयास किया, लेकिन वह झुलस गईं।

दमकल की कई गाड़ियां गोरौल, भगवानपुर और महुआ से पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है।
#VaishaliFire #ClothShopFire #FireAccident #BiharNews #VaishaliIncident











