-वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, भीषण जाम ने थामी धर्मनगरी की रफ्तार
वृंदावन/विवेक अरोड़ा। Vrindavan में रविवार को आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि प्रशासन के तमाम दावे और यातायात व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त नजर आईं। वीकेंड पर Banke Bihari Temple में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी।
हालात यह रहे कि Mathura मार्ग पर वात्सल्य ग्राम से लेकर सौ शैया तिराहा तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। नो एंट्री व्यवस्था लागू होने के बावजूद हजारों वाहन शहर के अंदर प्रवेश कर गए, जिससे मुख्य मार्गों के साथ-साथ संकरी गलियों में भी आवागमन ठप हो गया।

अटल्ला चुंगी, रुक्मिणी विहार, विद्यापीठ चौराहा और Prem Mandir जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दिनभर अव्यवस्था का माहौल बना रहा। भीड़ का दबाव Banke Bihari Temple के अंदर और बाहर दोनों जगह साफ देखा गया।
घंटों जाम में फंसे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन की लचर व्यवस्था पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि हर वीकेंड पर ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन कोई ठोस समाधान निकालने में विफल साबित हो रहा है।












