Advertisement

विश्व साक्षरता दिवस पर दयालपुर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, खुद पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ाएं

-विश्व साक्षरता दिवस पर दयालपुर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, खुद पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ाएं

राजापाकर, संजय श्रीवास्तव। ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित ने की, जबकि मंच संचालन प्रो. रवि रंजन कुमार ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. पूजा कुमारी ने कहा कि किसी व्यक्ति के साक्षर होने का मतलब केवल अक्षरों की पहचान और पढ़ना-लिखना सीखना नहीं है। आज के समय में आर्थिक और डिजिटल रूप से साक्षर होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षा की ओर आगे बढ़ सकता है और समाज को भी सशक्त बनाने में योगदान दे सकता है।


प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित ने कहा कि पढ़ने-लिखने से ही व्यक्ति महान और विवेकशील बनता है। जब हम स्वयं साक्षर होते हैं, तो दूसरों को भी साक्षर बनाने की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। शिक्षा व्यक्ति को समझदार और सही-गलत का निर्णय लेने में सक्षम बनाती है। उन्होंने कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं पढ़ेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि समाज को सशक्त और विकसित बनाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान छात्र विशाल राय और छात्रा पूजा सिंह ने भी साक्षरता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में प्रो. अनामिका आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।