Advertisement

विश्व एचआईवी एड्स दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता आयोजित

-विश्व एचआईवी एड्स दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता आयोजित

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

विश्व एड्स दिवस, 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य HIV संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढाना है।इसी के अंतर्गत महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के द्वारा विश्व एड्स दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

दोनो ही प्रतियोगिताओ का विषय “एचआईवी एड्स :तथ्य और मिथ्या” था। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 20 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान पर आफिया मरियम, द्वितीय स्थान पर अंगूरी खातून तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से नगमा नाज़ और नंदनी कुमारी रही। और भाषण प्रतियोगिता में, प्रथम स्थान पर अज़का फातिमा द्वितीय स्थान पर सान्या कुमारी और तृतीय स्थान पर विदुषी प्रिया रही। प्राचार्या प्रो. डॉ. कनुप्रिया ने प्रतिभागी छात्रों को युवा सप्ताह के अवसर पर प्रमाण पत्र देने की घोषणा की। निर्णायक मण्डल में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. नवनीता और डॉ. आशा उपस्थित थी।कार्यक्रम का संचालन एनएसएस स्वयंसेविका तान्या सुमन और मुस्कान के द्वारा किया गया।