Advertisement

रूची /हाॅबी के अभिव्यक्ति के लिए आमंत्रण

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

-रूची /हाॅबी के अभिव्यक्ति के लिए आमंत्रण

जिला प्रशासन फुल स्टैक डेवलपमेंट कोर्स के लिए ट्रेनिंग पार्टनर के साथ कोलोबेरेशन करेगा। इसके लिए प्रशासन ने वैसे कंपनी, स्टार्टअप एनजीओ और अन्य स्टेक हाॅल्डर को आमंत्रित किया है जो जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर काम करेगा और युवाओं को बेव डेवलपमेंट कोर्स के लिए प्रशिक्षित करेगा। यह प्रशिक्षण आॅन लाईन या आवासीय होगा।

जिला के बेवसाईट http://Muzaffarpur.nic.in पर जाकर इसके लिए योग्यता तथा अन्य संबंधित जानकारीयाॅ प्राप्त की जा सकती है। आवेदन देने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2022 है। किसी प्रकार के संशोधन बेवसाईट पर ही अपलोड होगा न कि प्रकाशित । विस्तृत जानकारी के लिए MGNF, मुजफ्फरपुर (मो0- 8004469395 ) ई मेल-kunal.krishn 21- 05@iimv.ac.in पर सम्पर्क कर सकते है।