*रुक नहीं रही गो तस्करी, पुलिस डाल डाल तो धंधेबाज पात पात
*सूचना मिलने पर होती है कार्रवाई : एसएसपी
धनबाद ।दिलीप।
पशु तस्करों के लिए धनबाद का रास्ता सबसे सुगम जान पड़ता है. हालत यह है कि पुलिस डाल डाल तो पशु तस्कर पात पात वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए नित नये तरीके से कामयाब हो जाते हैं. धंदेबाज कभी कंटेनर, पिक अप वैन तो कभी अन्य वाहनों पर मवेशी लाद कर यूपी, बिहार,पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश तक ले जाते हैं. धनबाद जिले में तोपचांची, राजगंज, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, निरसा, चिरकुंडा मैथन थाना क्षेत्र पशु तस्करों का जाना-सुना रास्ता है. इन्हीं रास्तों से बंगाल और बांग्लादेश तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई करती है. धंधेबाज पैदल भी पशुओं की तस्करी करते हैं. इन मामलों में पशुपालन अधिकारी पहल करेंगे तो पुलिस सहयोग करेगी.तस्करों ने तलाश लिया है ग्रामीण इलाके का रास्ता
इधर कुछ दिनो से गो रक्षा दल और पुलिस की सक्रियता देख तस्कर अब मैथन व चिरकुंडा के ग्रामीण इलाकों से झुंड में या दो-दो की संख्या में पैदल ही झारखंड की सीमा पार कराते हैं. विगत शनिवार को मैथन के ग्रामीण रास्ते से बेनागाड़िया होकर लगभग 24 जानवर ले जाये जा रहे थे. गोविंदपुर-साहिबगंज रोड को भी गो तस्कर सुगम रास्ता मान कर अपना धंधा चला रहे हैं।

विगत 20 दिनों में पकड़े गए कई मामले गोरक्षा दल, विश्व हिन्दू परिषद और पुलिस ने विगत 20 दिनों में गो तस्करी के कई मामलों का खुलासा किया है. शुक्रवार 4 नवंबर को राजगंज में एक ट्रक पकड़ा गया, जिसमें 15 भैंस और उसके 11 बच्चे थे. हालांकि उनमें 4 की मौत हो चुकी थी. तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया. वे लोग पशुओं को हाजीपुर से धनबाद के रास्ते बंगाल ले जा रहे थे.22 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चला था अभियान विगत 18 अक्टूबर को राजगंज पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें 17 भैंसें लदी थी और उसे जो बंगाल ले जाया जा रहा था. 18 अक्टूबर को ही पूर्वी टुंडी पुलिस ने गोविंदपुर-साहिबगंज मार्ग पर लटानी के पास 10 ट्रक पकड़े, जिनमें 150 गोवंशी मवेशी थे. 14 अक्टूबर को बाघमारा के सोनारडीह में 3 दर्जन मवेशियों से लदे 6 पिकअप वैन पर को पुलिस ने पकड़ा था. इससे पहले निरसा के मैथन में 8 अक्टूवर को स्कॉर्पियो की डिक्की में 4 गोवंश मवेशी को ले जाते पकड़ा गया. उससे भी पहले 22 सितंबर को मैथन से 35 मवेशी मवेशी ले जा रहे कंटेनर को पकड़ा गया था.












