Advertisement

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने की कार्रवाई तानाशाही और कायरतापूर्ण:महेश्वर प्रसाद

-राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने की कार्रवाई तानाशाही और कायरतापूर्ण:महेश्वर प्रसाद

सम्वाददाता। पटना।

पूर्व विधायक जदयू नेता महेश्वर प्रसाद यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सद्स्यता रद्द करने की कार्रवाई को तानाशाही और कायरतापूर्ण कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश में इन्दिरा गांधी की तरह तानाशाही कर विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि इसी तरह कांग्रेस शासन के आपातकाल में मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को हुकूमत के खिलाफ बोलने पर दो साल की सजा दी गई थी। आज पुनः देश उसी राह पर है।
उन्होंने कहा कि 2024 में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की पराजय तय है।