-युवक के शव बरामदगी मामले में दूसरे दिन भी नहीं हो सके FIR
-पीयर थाना के सिमरा का मामला
-किसी पक्ष ने प्राथमिकी के लिए नहीं दिया आवेदन
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
पीयर थाना के सिमरा से एक युवक की शव बरामदगी मामले में पीयर थाने की पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने मंगलवार की देर शाम बताया कि सोमवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। जिसको पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटनाक्रम को लेकर किसी पक्ष ने मंगलवार की शाम तक आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद ही घटनाक्रम को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह आत्महत्या से जुड़ा हुआ मामला है। बताया जाता है कि सोमवार को एक युवक का शव सिमरा में घर से बरामद किया गया था।जिसकी पहचान राजेश कुमार चौधरी के रूप में हुई थी।वह दिव्यांग एवं विवाहित था।उसके 3 बच्चे हैं।















